कंसीव करने में आ रही है दिक्कत तो लें फर्टिलिटी मसाज, जानें क्या है इसमें खास और 5 बड़े फायदे

शादी के लंबे समय बाद भी अगर आप कंसीव नहीं कर पा रही हैं तो फर्टिलिटी मसाज आपकी मदद कर सकती है। आमतौर पर लोग किसी भी तरह की मसाज, मानसिक और शारीरिक थकान मिटाने के लिए करवाते हैं। जो उन्हें ना सिर्फ रिलैक्स करती है बल्कि एक अलग फ्रेशनेस भी फील करवाती है। लेकिन हाल ही में एक और मसाज महिलाओं के बीच काफी फेमस हो रही है। जिसका नाम है फर्टिलिटी मसाज। यह एक तरह की एथेरेपेटिक मसाज होती है, जो शरीर के प्रजनन अंगों पर फोकस होकर उनके स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को सुधारने में मदद करती है। जिससे महिला को कंसीव करने में होने वाली मुश्किलों से छुटकारा मिलता है।

क्या होती है फर्टिलिटी मसाज

फर्टिलिटी मसाज एक तरह की थेरेपेटिक मसाज है, जो प्रजनन तंत्र, लसीका सिस्टम और मानसिक संतुलन को संतुलित बनाए रखने के लिए खासतौर पर विशेषज्ञों द्वारा डिजाइन की गई है। इस मसाज को करवाने वाली महिलाओं के पेट के निचले हिस्से, पीठ, पेल्विक एरिया और कई बार पूरे शरीर पर हल्के से लेकर तेज, स्ट्रोक्स दिए जाते हैं। यह मसाज उन महिलाओं के लिए खासतौर पर फायदेमंद है, जो जल्दी मां बनना चाहती हैं लेकिन किसी वजह से कंसीव नहीं कर पा रही हैं। यह मसाज शरीर के प्रजनन अंगों पर फोकस करके सेहत और कार्यक्षमता को सुधारने में मदद करती है। जिससे महिला को कंसीव करने में आने वाली परेशानियां दूर हो सकती हैं।

फर्टिलिटी मसाज के फायदे

हार्मोन संतुलन

फर्टिलिटी मसाज करवाने से महिलाओं को शारीरिक और मानसिक तनाव कम महसूस होता है। जिससे उनके हार्मोन संतुलित बने रहते हैं और कंसीव करने के चांस भी बढ़ जाते हैं।

प्रजनन अंगों को मिलती है मजबूती

इस मसाज को करवाने से झुके हुए गर्भाशय को सीधा करने में मदद मिलती है। जिससे प्रजनन अंगों की स्थिति मजबूत होती है और महिला को जल्दी कंसीव करने में मदद होती है।

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर

फर्टिलिटी मसाज का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के गर्भाशय और अंडाशय में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाना है। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने से प्लेसेंटा हेल्दी बनता है। जो हेल्दी कंसीविंग में मदद करता है।

सर्विक्स एरिया को फायदा

फर्टिलिटी मसाज के दौरान रिफ्लेक्सोलॉजी करते समय पैरों के तलवे में बने प्रजनन अंगों के बिंदुओं पर दबाव डालकर सर्विक्स एरिया को स्वस्थ्य बनाया जाता है।