IMD Alert: छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’

Imd Alert।छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई का समय नजदीक है, लेकिन मौसम ने जाते-जाते अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है।

शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हुई, जिसके चलते कई नदी-नाले उफान पर आ गए। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है और प्रदेश में ठंड ने धीरे-धीरे दस्तक देना शुरू कर दिया है।

मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना जताई है और कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

रायपुर, महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। 15 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, कबीरधाम, खैरागढ़-छुई खदान-गंडई, मोहला-मानपुर चौकी और राजनांदगांव जिले शामिल हैं।

बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सरंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली और बिलासपुर में भी बारिश होने की संभावना है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। 15 अक्टूबर से नॉर्थ ईस्ट मानसून सक्रिय होगा और इसके बाद ही धीरे-धीरे दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरी तरह वापसी होगी।

बरसात की यह बढ़ी हुई अवधि धान की फसलों के लिए कुछ हद तक राहत मानी जा रही है, क्योंकि खेतों में नमी बने रहने से फसल अच्छी तरह पक सकेगी।हालांकि, लगातार वर्षा होने से धान की कटाई के कार्यों में देरी हो सकती है, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

NewsDesk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com