imps charges : SBI, PNB, HDFC ग्राहकों के लिए बड़ी खबर: अब मुफ्त नहीं रहा IMPS से पैसा भेजना, देखें किस बैंक में लगेगा कितना चार्ज

imps charges/दिल्ली: अगर आप भी ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए IMPS का अक्सर इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर सीधे आपकी जेब से जुड़ी है।
देश के कई बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंकों ने तुरंत पैसा भेजने वाली इस सुविधा पर अब चार्ज लगाना शुरू कर दिया है या मौजूदा शुल्कों में बढ़ोतरी कर दी है। इनमें भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), केनरा बैंक और HDFC बैंक जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
imps charges/UPI की तरह ही IMPS (Immediate Payment Service) भी पलक झपकते पैसे भेजने की सुविधा देता है, और इसके जरिए एक दिन में 5 लाख रुपये तक ट्रांसफर किए जा सकते हैं।
पहले जहां ज्यादातर सरकारी बैंकों में यह सेवा मुफ्त थी, वहीं अब नियमों में बदलाव किया गया है।
जानिए, किस बैंक ने कितना बढ़ाया चार्ज?imps charges
अगस्त महीने से लागू हुई नई दरों के बाद अब आपको IMPS ट्रांसफर पर मामूली ही सही, लेकिन एक निश्चित शुल्क देना होगा।
आइए जानते हैं कि आपका बैंक कितना चार्ज वसूल रहा है।
केनरा बैंक (Canara Bank)imps charges
₹1000 तक: कोई शुल्क नहीं
₹1000 से ₹10,000 तक: ₹3 + GST
₹10,000 से ₹25,000 तक: ₹5 + GST
₹25,000 से ₹1 लाख तक: ₹8 + GST
₹1 लाख से ₹2 लाख तक: ₹15 + GST
₹2 लाख से ₹5 लाख तक: ₹20 + GST
पजाब नेशनल बैंक (PNB)
₹1000 तक: कोई शुल्क नहीं
₹1001 से ₹1 लाख तक:
ऑनलाइन करने पर: ₹5 + GST
ब्रांच जाकर करने पर: ₹6 + GST
₹1 लाख से ज्यादा:
ऑनलाइन करने पर: ₹10 + GST
ब्रांच जाकर करने पर: ₹12 + GST
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)
(वरिष्ठ नागरिकों के लिए दरों में छूट दी गई है)
₹1000 तक:
सामान्य ग्राहक: ₹2.50
वरिष्ठ नागरिक: ₹2.25
₹1000 से ₹1 लाख तक:
सामान्य ग्राहक: ₹5
वरिष्ठ नागरिक: ₹4.50
₹1 लाख से ज्यादा:
सामान्य ग्राहक: ₹15
वरिष्ठ नागरिक: ₹13.50
हालांकि ये शुल्क बहुत ज्यादा नहीं हैं, लेकिन ग्राहकों के लिए यह जानना जरूरी है कि अब हर IMPS ट्रांजैक्शन मुफ्त नहीं होगा। अगली बार बड़ी रकम ट्रांसफर करने से पहले अपने बैंक के चार्ज जरूर देख लें।imps charges










