अमेठी में दो दिन घर में पड़ा रहा पीआरडी जवान का शव, कुत्तों ने नोंचा चेहरा

अमेठी: जिले के पीठीपुर गांव में पीआरडी जवान का शव दो दिन तक घर में पड़े रहने का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान बाबू राम कोरी (55) पुत्र जोधा राम के रूप में हुई है. वह अविवाहित थे और गांव में अकेले रहकर जीवन यापन कर रहे थे. शव पड़े रहने के दौरान कुत्तों ने उनका चेहरा नोंच लिया, जिससे शव क्षत-विक्षत हो गया.

ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार को बाबू राम को नशे की हालत में घर में प्रवेश करते देखा गया था. इसके बाद मंगलवार और बुधवार को वह कहीं दिखाई नहीं दिए. गुरुवार को जब उनके घर से तेज दुर्गंध आने लगी तो आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई. पड़ोसियों ने घर के अंदर झांककर देखा तो बाबू राम का शव जमीन पर पड़ा मिला. इसके बाद तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई.

बताया गया कि बाबू राम के माता-पिता का निधन काफी पहले हो चुका था. परिवार में उनकी दो बहनें हैं, जिनका विवाह हो चुका है और वे शादी के बाद बाहर रहती हैं. गांव में उनकी आवाजाही बहुत कम थी. अकेले रहने के कारण किसी को समय रहते घटना की जानकारी नहीं हो सकी.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की. मृतक की बहन महुआइन से फोन पर संपर्क किया गया, जिन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. वह वर्तमान में दिल्ली में रहती हैं. उनके पति देर शाम पीठीपुर गांव पहुंच गए.

थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है. परिजनों की ओर से किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया गया है. आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com