जांजगीर में एक ही परिवार के 4 लोगों की कुल्हाड़ी से हत्या, गांव में सनसनी

जांजगीर-चांपा जिले के भंवतरा गांव में बुधवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर एक ही परिवार के 4 लोगों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। मृतकों में 70 वर्षीय मेदनी प्रसाद कश्यप, उनकी पत्नी कांति बाई (65), नातिन मोगरा (25) और नाती पीतांबर (17) शामिल हैं।

चारों के शव उनके निर्माणाधीन मकान में खाट पर खून से लथपथ मिले। पुलिस ने मौके से वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।

हत्या का खुलासा गुरुवार सुबह तब हुआ जब मकान में काम करने वाला मिस्त्री वहां पहुंचा। खाट पर लाशें देखकर उसने तुरंत सरपंच को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस बुलाई गई।

पुलिस संपत्ति विवाद में मर्डर की आशंका जता रही है। फिलहाल, संदेह के आधार पर मेदनी प्रसाद के बेटे और पोते को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

17 साल पहले बेटे की हत्या

सूचना पर मौके पर पहुंचकर प्रभारी एसपी निवेदिता पाल, एडिशनल एसपी उमेश कश्यप और डॉग स्क्वॉड की टीम ने जांच शुरू की। पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश ने भी पीड़ित परिजनों से मुलाकात की।

जांच के दौरान एक पुराना रिकॉर्ड भी सामने आया है कि मृतक परिवार के एक बेटे की करीब 16-17 साल पहले भी हत्या की गई थी। फिलहाल पुलिस पुरानी रंजिश और संपत्ति विवाद सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आरोपियों की तलाश कर रही है।

निर्माणाधीन मकान में सो रहे थे चारों

नए मकान का निर्माण चल रहा है, उसी के अंदर परिवार के लोग सोए हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही सरपंच राजाराम कश्यप ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

संदिग्ध पड़ोसी हिरासत में

इस मामले में एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि, सोते समय चारों पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है। शुरुआती जांच में एक से ज्यादा लोगों के वारदात में शामिल होने की आशंका है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com