लेमरू में CM साय ने चखा ‘लखपति दीदी’ मंजू के हाथों का गुपचुप, आत्मनिर्भर महिलाओं की मेहनत को किया सलाम

कोरबा जिले के लेमरू में आयोजित सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने एक अलग अंदाज में लोगों का दिल जीत लिया। शिविर स्थल पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री सीधे “लखपति दीदी” मंजू के गुपचुप ठेले पर पहुंचे, जहां उन्होंने मंजू के हाथों से पानीपुरी का स्वाद चखा।
CM साय के साथ मंत्रियों ने भी लिया पानीपुरी का आनंद
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के वित्त मंत्री O. P. Choudhary और श्रम मंत्री Lakhan Lal Dewangan ने भी गुपचुप का आनंद लिया। मुख्यमंत्री को अपने ठेले पर देखकर मंजू काफी उत्साहित नजर आईं और उन्होंने अपने हाथों से पानीपुरी परोसी।
छोटे ठेले से शुरू हुआ सफर, आज बन गईं आत्मनिर्भर महिला
मंजू ने छोटे स्तर पर गुपचुप स्टॉल से अपने व्यवसाय की शुरुआत की थी। लगातार मेहनत और बचत के बल पर आज वे भवन निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली “सेंटरिंग प्लेट” के व्यवसाय से भी जुड़ चुकी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने हौसले और आत्मविश्वास के दम पर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है।










