सुपौल में अपराधियों ने फायरिंग करते हुए व्यापारी को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

सुपौल: बिहार में सबसे शांत माने जाने वाले सुपौल में अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है. एक बार फिर बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यापारी को निशाना बनाया है और नगदी लूट कर फरार हो गया. इतना ही अपराधियों ने लूट के दौरान दो राउंड गोली भी चलाई, पीड़ित व्यापारी द्वारा थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.
थानाध्यक्ष ने कहा कि आवेदन मिला है, जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी. मामले की गहनता से जांच की जा रही है. दरअसल आपको बता दें कि किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छतुपट्टी गांव स्थित नहर पर मंगलवार की दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर एक अगरबत्ती कारोबारी को निशाना बनाते हुए 8 हजार रुपए लूट लिए. अगरबत्ती कारोबारी थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी लक्ष्मी मेहता के पुत्र शिवनंदन कुमार ने थाना को आवेदन देकर अज्ञात अपराधी के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है.
आवेदन में कहा कि मंगलवार की दोपहर हम अगरबत्ती लेकर ठाढी भवानीपुर से नहर के रास्ते जीवछपुर की तरफ जा रहे थे. इसी क्रम में एक बाइक पर हथियार के साथ सवार 3 अपराधियों ने मुझे घेर लिया और हथियार दिखाकर हमसे 8 हज़ार रुपए लूट लिए. इस दौरान अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग भी की जिससे एक गोली मेरे पैर के बगल से गुजरते हुए निकल गई, जिससे मेरे पैर में थोड़ा सा जख्म भी आया.
बताया कि तीनों अपराधी हथियार से लैस था और तीनों मुझे पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था. थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है. वही इस घटना को लेकर के व्यापारियों में दहशत का माहौल है. व्यापारियों का कहना है कि अगर इस तरह की घटना हो तो हम लोग कहां जाएंगे.











