ITR Refund Status – क्या आपका रिफंड अभी तक नहीं आया? 2 मिनट में ऐसे चेक करें अपना स्टेटस!

हर साल करोड़ों लोग इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते हैं. इस साल भी करोड़ों टैक्सपेयर्स ने समय पर अपना ITR फाइल कर दिया. इनमें से कई लोगों के अकाउंट में रिफंड आ चुका है, जबकि कुछ ने अब तक रिटर्न भरा ही नहीं है. वहीं, एक बड़ा वर्ग ऐसा है जिसने रिटर्न फाइल तो कर दिया है लेकिन अभी तक रिफंड का इंतजार कर रहा है.

ITR Refund Status/करोड़ों करदाताओं ने इस साल अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) समय पर फाइल कर दिया है, लेकिन बहुत से लोग अभी भी अपने रिफंड का इंतजार कर रहे हैं।

अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ऑनलाइन रिफंड ट्रैक करने की सुविधा दी है, जिससे आप घर बैठे आसानी से अपने रिफंड का स्टेटस जान सकते हैं।

इनकम टैक्स वेबसाइट से ऐसे करें ट्रैक/ITR Refund Status

यह तरीका सबसे सीधा और आसान है:

  1. सबसे पहले, इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  2. अपने पैन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
  3. टास्कबार में, e-File ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. अब Income Tax Return पर जाएँ और फिर View Filed Returns चुनें।
  5. अपना फाइनेंशियल ईयर चुनें और View Details पर क्लिक करें।
  6. अब आपके सामने आपके रिफंड का स्टेटस दिखाई देगा।

NSDL पोर्टल से भी कर सकते हैं ट्रैक/ITR Refund Status

अगर आप इनकम टैक्स की वेबसाइट पर लॉग इन नहीं करना चाहते हैं, तो NSDL की वेबसाइट से भी स्टेटस जान सकते हैं:

  1. NSDL के रिफंड स्टेटस पेज को खोलें।
  2. वहाँ अपना पैन नंबर डालें।
  3. आगे बढ़ें, और स्क्रीन पर आपके रिफंड का ताजा अपडेट दिखाई देगा।

इन आसान तरीकों से आप बिना किसी परेशानी के अपने ITR रिफंड का स्टेटस जान सकते हैं।ITR Refund Status

NewsDesk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com