जयपुर: ब्रेक फेल होने से डंपर ने ट्रेलर को मारी जोरदार टक्कर, चालक घायल

जयपुर: नए साल के पहले दिन ही भांकरोटा पुलिया के पास आज सुबह एक डंपर ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सामने चल रहे ट्रेलर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में डंपर चालक घायल हो गया, जिसे मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तुरंत बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया.

घटना की जानकारी मिलते ही भांकरोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रैफिक को नियंत्रित करने में जुट गई. हादसा तब हुआ, जब डंपर पुलिया से जयपुर मार्ग पर उतर रहा था. ब्रेक ना लगने के कारण यह हादसा हुआ. एक्सीडेंट में ट्रेलर का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

डंपर का केबिन समेत अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है. डंपर चालक भी बुरी तरह घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने तुरंत बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. इसके बाद अजमेर रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. ट्रैफिक कुछ समय के लिए बाधित हो गया.

थाना प्रभारी श्रीनिवास जांगिड़ ने बताया कि ट्रेलर और डंपर दोनों ही वाहनों को क्रेन की मदद से हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द सड़क को पूरी तरह से खोल दिया जाए और यातायात सामान्य हो सके. इसके लिए थाना पुलिस और यातायात पुलिस मिलकर यातायात व्यवस्था को सुचारु करने का प्रयास कर रहे हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com