जालौन: नशे में धुत युवक ने मारा ऐसा मुक्का, जमीन पर गिर पड़ा हेड कांस्टेबल

उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के बबीना बस स्टैंड के पास जमीन के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया. जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस से नशे में धुत एक युवक ने अभद्रता की जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया. दरअसल, विवाद की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची थी. इस दौरान एक युवक ने अभद्रता करते हुए एक सिपाही पर हमला कर दिया. घटना के दौरान बनाए गए वीडियो को परिजनों द्वारा गलत तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे. हालांकि पुलिस जांच में वीडियो के आरोप निराधार पाए गए हैं.

क्या है परा मामला?

सूचना मिलने पर कदौरा थाना क्षेत्र की पीआरवी डायल 112 वाहन संख्या यूपी 32 बीजी 5701 मौके पर पहुंची.पुलिस कर्मियों ने दोनों भाइयों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन शराब के नशे में धुत रविकांत ने पुलिस के साथ अभद्रता शुरू कर दी. आरोप है कि रविकांत ने सिपाही से मारपीट की, जिस पर पुलिस कर्मियों ने उसे काबू में कर वाहन में बैठाने की कोशिश की.

परिजनों ने शेयर किया वीडियो

वीडियो वायरल होते ही मामला चर्चा में आ गया. इसके बाद कदौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शराब के नशे में धुत रविकांत को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया. मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि रविकांत शराब के नशे में था. पुलिस ने युवक के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की है.

आरोपी युवक के खिलाफ हुई कार्रवाई

इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा वीडियो भ्रामक है. उन्होंने बताया कि दो भाइयों के आपसी विवाद की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी, जहां रविकांत ने पुलिस कर्मियों से अभद्रता की और सिपाही पर हमला कर उसे घायल कर दिया. सिपाही पानी मांग रहा था, लेकिन परिजनों ने गलत तरीके से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com