kidney stones prevent diet-किडनी स्टोन से हैं परेशान? भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें,

पालक, चुकंदर, मूंगफली, बादाम, काजू और चॉकलेट जैसी चीजें ऑक्सालेट से भरपूर होती हैं। ये तत्व शरीर में जाकर कैल्शियम के साथ मिलकर पथरी बनाते हैं। अगर आप बार-बार पथरी से परेशान हैं तो इनका सेवन सीमित कर दें। इसकी जगह खीरा, तरबूज, अंगूर और फूलगोभी जैसी कम ऑक्सालेट वाली सब्जियां और फल खाएं।

kidney stones prevent diet/किडनी हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है जो खून को साफ कर शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालता है। लेकिन गलत खानपान और लाइफस्टाइल से इस अंग पर बुरा असर पड़ता है, जिससे किडनी स्टोन या पथरी की समस्या हो सकती है। अगर आपको एक बार पथरी हो चुकी है तो दोबारा होने का खतरा 50% से ज्यादा होता है।

kidney stones prevent diet-इसलिए, अगर आप इस दर्द से बचना चाहते हैं, तो कुछ चीजों को अपने खानपान से पूरी तरह हटा देना जरूरी है।

इन 5 चीजों से बना लें दूरी, दोबारा नहीं बनेगी पथरी/kidney stones prevent diet

1. ऑक्सालेट से भरपूर चीजें

पालक, चुकंदर, मूंगफली, बादाम, काजू और चॉकलेट जैसी चीजें ऑक्सालेट से भरपूर होती हैं। ये तत्व शरीर में जाकर कैल्शियम के साथ मिलकर पथरी बनाते हैं। अगर आप बार-बार पथरी से परेशान हैं तो इनका सेवन सीमित कर दें। इसकी जगह खीरा, तरबूज, अंगूर और फूलगोभी जैसी कम ऑक्सालेट वाली सब्जियां और फल खाएं।

2. प्रोसेस्ड और नमकीन फूड्स

आजकल लोग प्रोसेस्ड, पैकेज्ड और फास्ट फूड बहुत खाते हैं। इनमें सोडियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो शरीर से कैल्शियम को बाहर निकालती है। यही कैल्शियम पथरी का मुख्य कारण बनता है। नमकीन चीजों की जगह, घर का बना ताजा और हल्का खाना खाएं

3. मांस-आधारित आहार

पशुओं के मांस में प्रोटीन और प्यूरीन बहुत होता है, जो शरीर में यूरिक एसिड बढ़ाता है। यूरिक एसिड स्टोन का एक मुख्य कारण है। मांस खाने से पेशाब भी ज्यादा अम्लीय हो जाता है, जिससे पथरी बनने की संभावना बढ़ जाती है। इसकी जगह दालें, सोयाबीन और अनाज खाएं।

4. मीठे ड्रिंक्स

मीठे कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा, पैकेज्ड जूस और एनर्जी ड्रिंक्स में फ्रुक्टोज की मात्रा ज्यादा होती है, जो किडनी स्टोन के बनने को बढ़ावा देती है। ये ड्रिंक्स किडनी के लिए बहुत हानिकारक होते हैं।

5. ज्यादा कैफीन और विटामिन सी

कोला में मौजूद फॉस्फोरिक एसिड और कैफीन शरीर को डिहाइड्रेट करते हैं, जिससे पथरी बनने का खतरा बढ़ता है। इसी तरह, विटामिन सी सप्लीमेंट्स का अधिक सेवन शरीर में ऑक्सालेट की मात्रा बढ़ा देता है।kidney stones prevent diet

पानी का ज्यादा सेवन इन सभी समस्याओं को कम करने में मदद करता है, क्योंकि यह शरीर से टॉक्सिन और ऑक्सालेट को बाहर निकालता है।

अपनी लाइफस्टाइल को बदलकर और इन चीजों से दूरी बनाकर आप दोबारा पथरी होने के खतरे को कम कर सकते हैं।kidney stones prevent diet