Lemon Water Benefits in Hindi – सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना है फायदेमंद या नुकसानदेह? जानिए एक्सपर्ट की राय और सच्चाई

हालांकि, नींबू पानी के कुछ फायदे भी हैं। यह शरीर को हाइड्रेट करता है, विटामिन-C से भरपूर होता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है। स्किन की हेल्थ के लिए भी यह लाभकारी है क्योंकि कोलेजन के निर्माण में मदद करता है। नींबू पानी के नियमित सेवन से पाचन तंत्र बेहतर होता है और गट हेल्थ भी सुधरती है।

Lemon Water Benefits in Hindi –नींबू पानी को लेकर आम धारणा है कि यह एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है और सुबह खाली पेट इसका सेवन करना शरीर को विषैले तत्वों से मुक्त कर देता है। मगर हाल ही में गैस्ट्रो और लिवर एक्सपर्ट की राय ने इस सोच पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

उनका मानना है कि नींबू पानी को डिटॉक्स ड्रिंक मानना सही नहीं है क्योंकि इसमें ऐसा कोई तत्व मौजूद नहीं होता जो लिवर या किडनी को डिटॉक्स कर सके।

Lemon Water Benefits in Hindi -नींबू पानी निश्चित रूप से स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है, लेकिन इसे खाली पेट और गर्म पानी के साथ पीने की सलाह नहीं दी जाती। गर्म पानी विटामिन-C को नष्ट कर देता है जिससे इसके जरूरी पोषक तत्व शरीर को नहीं मिल पाते। इसके अलावा, सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से कुछ लोगों को गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

हालांकि, नींबू पानी के कुछ फायदे भी हैं। यह शरीर को हाइड्रेट करता है, विटामिन-C से भरपूर होता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है। स्किन की हेल्थ के लिए भी यह लाभकारी है क्योंकि कोलेजन के निर्माण में मदद करता है। नींबू पानी के नियमित सेवन से पाचन तंत्र बेहतर होता है और गट हेल्थ भी सुधरती है।

Lemon Water Benefits for fat loss

Lemon Water Benefits in Hindi -वजन घटाने को लेकर भी एक भ्रम बना हुआ है कि नींबू पानी वजन कम करता है। विशेषज्ञ इस बात को खारिज करते हैं। उनका कहना है कि यह वजन को बढ़ने से जरूर रोकता है लेकिन वजन घटाने की कोई गारंटी नहीं देता।

नींबू पानी के कुछ साइड इफेक्ट्स भी हैं जिनका ध्यान रखना जरूरी है। इसका एसिडिक नेचर दांतों की सेंसिटिविटी को बढ़ा सकता है और ईनामल को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए नींबू पानी पीने के बाद कुल्ला जरूर करना चाहिए या फिर स्ट्रॉ का इस्तेमाल करें।

Lemon Water Benefits in Hindi -इसलिए, अगर आप नींबू पानी का सेवन करना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट और गर्म पानी के साथ इसका सेवन करने से बचें। बेहतर होगा कि इसे दिन में या भोजन के बाद गुनगुने पानी के साथ पिएं ताकि पाचन को सुधारने में मदद मिल सके और इसके जरूरी पोषक तत्व भी शरीर को मिल सकें।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com