बड़वानी में खेत से लौट रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला, पत्थर मारकर भागा

बड़वानी के अंजड़ थाना क्षेत्र के ग्राम इंद्रापुरी में खेत से घर लौट रहे युवक पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। युवक विशाल, पुत्र विजयसिंह मंडलोई, शाम करीब 6.30 बजे खेत से बाइक से घर लौट रहे थे। पगडंडी के रास्ते में खेत में बैठे तेंदुए ने उन पर हमला किया, जिससे वह बाइक सहित गिर गए। तेंदुए ने उनके पैर में काट लिया और दोनों के बीच संघर्ष हुआ।

युवक ने पास पड़े पत्थर से तेंदुए को मारा, जिससे तेंदुआ खेत के रास्ते जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद युवक ने शोर मचाया, जिस पर खेत में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल युवक को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसे रैबिज का इंजेक्शन लगाया गया और पैर के घाव की मरहम पट्टी की गई।

तेंदुए के इस हमले से ग्राम इंद्रापुरी में ग्रामीणों में डर और चिंता का माहौल है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com