रायपुर में पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें: फ्यूल खत्म होने की अफवाह से मची अफरा-तफरी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फ्यूल स्टेशनों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई है। वहीं आमानाका पेट्रोल पंप में मैनेजर का कहना है कि फ्यूल की सप्लाई नॉर्मल है। लोगों में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह फैली है। वहीं बिलासपुर में शहर और आउटर के करीब 13 पेट्रोल पंप पूरी तरह ड्राई हो चुके हैं।

ज्यादा असर एचपीसीएल के पंपों पर है, जबकि बीपीसीएल के पंप में भी डीजल-पेट्रोल की कमी हो गई है। आईओसीएल (Indian Oil Corporation Limited) के कुछ पंप ड्राई हुए हैं, लेकिन उन्हें अपेक्षाकृत जल्दी सप्लाई मिल जा रही है।

बिलासपुर-कोरबा रूट की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। उसलापुर, कोनी, सेंदरी, सकरी और घुटकू के कई पंपों से लोग बिना तेल लिए लौट रहे हैं। शहर के प्रमुख पेट्रोल पंप के साथ ही जिले के पेट्रोल पंप में भी इन दिनों पेट्रोल-डीजल संकट गहराता नजर आ रहा है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड लग गए हैं।

अब लोगों को पेट्रोल पंपों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बुधवार को टैंकर नहीं आने के कारण ज्यादातर सर्विस स्टेशनों में यही हालत रही। पंप संचालकों ने तेल कंपनियों को भुगतान कर दिया है, जिसके बाद डिपो से टैंकर रवाना किए गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि ऐसे पंपों पर जल्द आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com