मनरेगा को लेकर 12 फरवरी को यूथ कांग्रेस की महापंचायत:40 साल से कम उम्र के नेता होंगे शामिल; कांग्रेस विचारधारा के लोगों को आमंत्रण

मनरेगा में किए गए संशोधन के विरोध में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस 12 फरवरी को “युवा महा पंचायत” का आयोजन करने जा रही है। रायपुर के मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में होने वाले आयोजन में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के सीनियर नेता शामिल होंगे। अनुमान है कि इस महा पंचायत में करीब 3000 युवा भाग लेंगे।

युवा महा पंचायत में ऐसे युवाओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, जिनकी उम्र 40 साल से कम है और जिन्होंने पंचायत से लेकर लोकसभा तक चुनाव लड़ा है। इसमें कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ चुके युवाओं के साथ-साथ कांग्रेस विचारधारा से जुड़े निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल होंगे।

आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम में एसटी, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही सामाजिक कार्यों से जुड़े युवाओं को भी आमंत्रण भेजा जा रहा है।

N.O.B फॉर्म का डिजिटल लॉन्च

युवा कांग्रेस ने नेशनल ऑफिस बीयरर (N.O.B) से जुड़े डिजिटल फॉर्म का लॉन्च भी किया। प्रदेश प्रभारी ने बताया कि इसके जरिए युवा अब ऑनलाइन माध्यम से सीधे राष्ट्रीय स्तर के पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

इस प्रक्रिया से संगठन में पारदर्शिता बढ़ेगी और अधिक युवाओं को राजनीति से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

युवा कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में एसटी, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अधिक प्रतिनिधित्व दिया जाएगा, ताकि संगठन सामाजिक संतुलन के साथ और मजबूत हो सके।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com