जमीन कब्जे के आरोप से गरमाया मामला, लोकतंत्र सेनानी ने सम्मान पत्र लौटाने का किया ऐलान

मध्य प्रदेश के डिंडौरी में जमीन कब्जे के आरोप को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। एक लोकतंत्र सेनानी ने भाजपा नेता पर उनकी निजी जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से निराश होकर अपना सम्मान पत्र लौटाने का निर्णय लिया है।

शिकायतकर्ता जयनारायण साहू का आरोप है कि उनकी निजी भूमि पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी भजन दास चक्रवर्ती द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़ित ने कलेक्टर से जनसुनवाई में मिलकर लिखित शिकायत दी और चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह भोपाल जाकर मुख्यमंत्री निवास के सामने आमरण अनशन करेंगे।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मामले में आरोपी के प्रभाव के कारण तीन साल से भूमि का सीमांकन तक नहीं हो पाया है। इस दौरान उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं भी हुई हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम से प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com