संजय राउत को बम धमाके की धमकी, घर के बाहर खड़ी कार पर लिखा गया संदेश

महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत को धमकी भरा संदेश मिला है। मुंबई के भांडुप इलाके में उनके बंगले के बाहर खड़ी एक कार के शीशे पर लिखा गया संदेश था, जिसमें कहा गया था कि “आज रात 12 बजे बम धमाका होगा।” सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन किसी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला।
जांच में सामने आया कि कार पर जमा धूल से किसी ने यह धमकी भरा संदेश लिखा था। पुलिस अब यह पता लगाने में लगी है कि कार किसकी है और संदेश किसने लिखा। सभी CCTV कैमरों की जांच की जा रही है ताकि संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की जा सके।
इस घटना के बाद सांसद संजय राउत के घर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पुलिस पूरी तरह से जांच में जुटी हुई है।









