mutual fund kyc- अब पोस्ट ऑफिस से होगा म्यूचुअल फंड KYC, निवेशकों को मिलेगी बड़ी राहत
यह पहल सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण और पिछड़े इलाकों तक के निवेशकों को भी सीधे फायदा पहुंचाएगी। इसमें SEBI के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया है और डेटा सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही निवेशकों की प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

mutual fund kyc-म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों के लिए जुलाई 2025 से एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब देशभर के 1.64 लाख से ज्यादा पोस्ट ऑफिस में म्यूचुअल फंड KYC और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) और डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट के बीच हाल ही में हुए समझौते (MoU) के तहत यह नई व्यवस्था लागू की गई है।
mutual fund kyc-यह कदम खासकर उन निवेशकों के लिए फायदेमंद होगा, जो दूरदराज के इलाकों में रहते हैं या जिनके लिए डिजिटल KYC प्रक्रिया कठिन रही है।
इस साझेदारी के तहत अब पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी म्यूचुअल फंड निवेशकों के KYC से जुड़े कार्यों में मदद करेंगे। इसमें फॉर्म की निगरानी, दस्तावेजों का संग्रह, स्वप्रमाणन की जांच और बाद में एसेट मैनेजमेंट कंपनियों तक इनका सुरक्षित ट्रांसफर शामिल है। यह सेवा पूरे भारत में लागू होगी और इसका उद्देश्य केवाईसी प्रक्रिया को सरल बनाना है, ताकि वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिल सके।
mutual fund kyc-AMFI के अनुसार, हर साल लगभग 97 लाख नए निवेशक म्यूचुअल फंड से जुड़ते हैं। ऐसे में केवाईसी प्रक्रिया को सरल और सहज बनाना जरूरी हो गया था। डाक विभाग के साथ हुए इस समझौते से निवेशकों को नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर ही अपनी पहचान और पते से संबंधित दस्तावेज जमा करने की सुविधा मिल जाएगी। यह समझौता जुलाई 2025 से लागू हुआ है और एक साल के लिए प्रभावी रहेगा। भविष्य में इसे बढ़ाया भी जा सकता है।
KYC प्रक्रिया पूरी होने पर निवेशक “KYC Verified” स्थिति प्राप्त करते हैं, जो म्यूचुअल फंड निवेश के लिए अनिवार्य है। इस प्रक्रिया में आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे पहचान पत्र स्वीकार किए जाते हैं। निवेशक अपने केवाईसी स्टेटस को चेक करने के लिए किसी भी म्यूचुअल फंड हाउस की वेबसाइट पर जाकर PAN नंबर दर्ज करके स्टेटस देख सकते हैं। स्टेटस में वैलिडेटेड, रजिस्टर्ड, ऑन होल्ड या रिजेक्ट जैसी जानकारी दिखाई जाती है।
mutual fund kyc-यह पहल सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण और पिछड़े इलाकों तक के निवेशकों को भी सीधे फायदा पहुंचाएगी। इसमें SEBI के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया है और डेटा सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही निवेशकों की प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।











