नए साल का जश्न बना मातम: औरंगाबाद में बाइक ट्रक से टकराई, 18 साल के युवक की मौत

औरंगाबाद : नए वर्ष का जश्न मनाकर घर लौट रहे बाइक सवार पांच दोस्तों में एक की बाइक ने खड़ी ट्रक में टक्कर मस्त दी.इस हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों में एक की मौत हो गई. जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के राजा बिगहा गांव निवासी सुखेंद्र यादव के पुत्र 18 वर्षीय पवन कुमार के रूप में की गई.

वहीं घायल रामजी यादव का पुत्र 15 वर्षीय सोनू कुमार तथा शंभू यादव का पुत्र 18 वर्षीय निरंजन कुमार भी उसी गांव के रहने वाले हैं.घटना कुटुंबा थानाक्षेत्र के हरदता गांव समीप एनएच 139 पर शिव शक्ति लाइन होटल के समीप हुई.घटना गुरुवार देव रात्रि की बताई जा रही है.

घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी.सूचना मिलते ही अंबा तथा कुटुंबा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए कुटुंबा रेफरल अस्पताल ले जाया गया.जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया.सदर अस्पताल में इलाज के दौरान पवन की मौत हो गई.

घटना की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए.जबकि दो अन्य घायलों का सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी है.घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.जानकारी के अनुसार पवन अपने पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था.गुरुवार को नए साल के अवसर पर गांव के ही पांच दोस्तों के साथ देव सूर्य मंदिर में पूजा करने गया था.पवन, निरंजन और सोनू एक बाइक पर सवार थे.जबकि दो दोस्त दूसरे बाइक पर सवार थे.

देव सूर्य मंदिर में दर्शन करने के बाद हरिहरगंज घूमने चले गए.जहां से लौटने के दौरान उनकी बाइक पहले से खड़े ट्रक से टकरा गई. जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि ट्रक का ईंधन खत्म हो गया था.जिसके कारण चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया था.

थानाध्यक्ष इमरान अली ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची तथा घायलों को अस्पताल भेजा गया.पता चला कि कुमार बाइक चालक पवन कुमार की मौत हो गई है.पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com