नए साल का तोहफा: राजस्थान के 44 पुलिस इंस्पेक्टर बने RPS, चौमूं SHO प्रदीप शर्मा को भी प्रमोशन

जयपुर: नए साल के मौके पर राजस्थान पुलिस के 44 निरीक्षकों को पदोन्नति का तोहफा मिला है. ये सभी पुलिस निरीक्षक अब राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) अधिकारी के रूप में पदोन्नत किए गए हैं. गृह विभाग के संयुक्त शासन सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं. पदोन्नत अधिकारियों की सूची में जयपुर ग्रामीण के चौमूं थाने के SHO प्रदीप शर्मा का नाम भी शामिल है. उनके प्रमोशन की खबर के बाद चौमूं थाने में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा.
चौमूं के SHO को मिला प्रमोशन
हाल ही में चौमूं में मस्जिद के बाहर हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बयान दिया था कि चौमूं के SHO चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. अब चौमूं SHO प्रदीप शर्मा को डिप्टी रैंक के अधिकारी के रूप में पदोन्नत कर दिया गया है. आदेशों के अनुसार, अग्रिम निर्देश तक वे अपने वर्तमान पद और स्थान पर ही कार्यरत रहेंगे.
गृह विभाग से जारी लिस्ट











