लाल किला ब्लास्ट मामले में NIA की छापेमारी, जम्मू-कश्मीर में 9 ठिकानों पर कार्रवाई

दिल्ली के लाल किला ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों में 9 ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान एजेंसी ने कई अहम डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं।
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई मामले से जुड़े संदिग्धों और नेटवर्क की जांच को आगे बढ़ाने के लिए की गई। छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को कब्जे में लिया गया है, जिनकी जांच की जा रही है।
एजेंसी को आशंका है कि इस मामले के तार आतंकी गतिविधियों और संगठनों से जुड़े हो सकते हैं। जब्त किए गए डिजिटल सबूतों के आधार पर संदिग्धों की गतिविधियों और संपर्कों की पड़ताल की जाएगी।
बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है और आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं।











