घंटों नहीं, अब सिर्फ 15 मिनट में गायब हो जाएगा मैसेज, WhatsApp में आने वाला है ये नया फीचर

WhatsApp जल्द एक नया प्राइवेसी फ़ीचर लेकर आ सकता है, कंपनी यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए ऐप में नए-नए फीचर्स को जोड़ती है. अब कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम रही है जिससे कि मैसेज रिसीव करने वाला जैसे ही आपका मैसेज पढ़ेगा, वो मैसेज खुद-ब-खुद गायब हो जाएगा. इस फीचर का नाम है After reading. व्हाट्सऐप डेवलपमेंट पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने इस लेटेस्ट फीचर को Android बीटा वर्जन में देखा है. रिपोर्ट के मुताबिक, नया टूल यूजर्स को चैट पर ज़्यादा कंट्रोल देगा.
इस फ़ीचर के पीछे का आइडिया सिंपल है. एक बार ऑन होने के बाद मैसेज रिसीव करने वाले के मैसेज पढ़ने के बाद ये अपने आप गायब हो जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, मैसेज खुलने के बाद WhatsApp 15 मिनट का काउंटडाउन शुरू कर देगा और टाइमर खत्म होने के बाद, मैसेज भेजने वाले और पाने वाले दोनों की चैट से मैसेज डिलीट हो जाएगा. अगर मैसेज नहीं खोला जाता है, तो यह 24 घंटे तक मौजूद रहेगा, जिसके बाद यह अपने आप गायब हो जाएगा. यह फीचर Android वर्जन 2.26.12.2 के लिए WhatsApp बीटा में मिला था, लेकिन यह अभी भी डेवलपमेंट में है और बीटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध नहीं है.











