30 अक्टूबर को सोना ₹1,375 हुआ सस्ता, चांदी ₹1,033 गिरी; जानें आज के ताजा रेट

Gold Price Today (30 October 2025)

Gold-Silver Price Today (30 October): गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025 को सोने-चांदी की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज सोने की कीमतें 1,375 रुपए तक गिरी है। गुरुवार को 10 ग्राम सोना ₹1,19,253 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। ठीक एक दिन पहले बुधवार को 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,20,628 थी।

वहीं आज चांदी भी सस्ती हुई है। गुरुवार को सिल्वर 1,033 रुपए गिरकर ₹1,45,600 प्रति किलोग्राम हो गई। 29 अक्टूबर को इसकी कीमत ₹1,46,633 प्रति किलोग्राम थी। आइए अब देश के बड़े शहरों में सोने के ताजा रेट जानें।

देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमत

शहर

सोने के ताजा रेट (₹/10 ग्राम)

जयपुर

₹1,20,640

दिल्ली

₹1,20,640

पटना

₹1,20,540

कोलकाता

₹1,20,490

अहमदाबाद

₹1,20,540

लखनऊ

₹1,20,640

रायपुर

₹1,20,490

भोपाल

₹1,20,540

मुंबई

₹1,20,490

सोना खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें

1. BIS का लोगो जरूर देखें

2. कैरेट में शुद्धता (जैसे 22K, 18K) जांचें

3. 6 अंकों का HUID नंबर हर गहने पर जरूर है

ध्यान रहे, सोना सिर्फ एक आभूषण नहीं, एक निवेश है। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए हॉलमार्क गोल्ड ही खरीदें। BIS Care App से जांचें, शुद्धता की पूरी जानकारी पाएं और धोखाधड़ी से बचें।

सोना-चांदी के दाम में गिरावट के क्या है कारण?

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट के पीछे कई कारण है। इनमें प्रमुख भारत में फेस्टिव सीजनल खरीदी का खत्म होना है। दरअसल, दीवाली जैसे बड़े त्योहार के बाद देशभर में गोल्ड-सिल्वर की खरीदारी थम गई है। जिसके चलते कीमती धातु की डिमांड में कमी आई।

साथ ही, दूसरा कारण ग्लोबल तनाव में कमी होना भी है। सोना और चांदी को ‘सेफ-हेवन’ संपत्ति माना जाता है, यानी जब आर्थिक या राजनीतिक स्थिति खराब होती है, तो लोग इन्हें सुरक्षित निवेश के रूप में खरीदते हैं। लेकिन अब ग्लोबल टेंशन कम होने के कारण इनकी कीमतों में गिरावट आई है।

इसके अलावा, कीमती धातुओं की कीमतों में तेज़ी के बाद निवेशक अब मुनाफा निकाल रहे हैं। टेक्निकल इंडिकेटर्स जैसे रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) यह दिखा रहे थे कि कीमतें ओवरबॉट (बहुत ज्यादा बढ़ी हुई) हो चुकी थीं। इसका मतलब था कि बाजार में ज्यादा खरीदारी हो चुकी थी और अब कीमतें गिर सकती थीं। इसलिए, ट्रेंड फॉलो करने वाले और डीलर्स ने बिकवाली करना शुरू कर दिया है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com