नए साल के पहले ही दिन बलिया में ‘ऑपरेशन लंगड़ा’: 25 हजार का इनामी गौ-तस्कर पुलिस मुठभेड़ में धराया

यूपी : बलिया में नए वर्ष के पहले दिन ही 25 हज़ार रुपये के इनमिया गौ तस्कर को ऑपरेशन लंगड़ा का शिकार बनाया है. थाना नरही पुलिस और तस्कर के बीच हुए मुठभेड़ में पुलिस ने फरार इनमिया बदमाश को गिरफ्तार किया है.
एएसपी कृपा शंकर ने बयान जारी कर बताया कि 1 जनवरी की रात लगभग पौने 12 बजे थाना नरही पुलिस टीम द्वारा नरही कारो रोड के पास संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग रही थी, चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया तो वो भागने का प्रयास किया. पुलिस टीम द्वारा व्यक्ति का पीछा करने पर संदिग्ध व्यक्ति द्वारा अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया.
पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी कार्यवाही में बदमाश फजल उर्फ करिया पुत्र हगनु नट निवासी तेतारपुर थाना नरही के दाहिने पैर में गोली लगी है.
पूछताछ के दौरान घायल बदमाश थाना नरही पर गौवध निवारण अधि.व धारा 11 पशु क्रूरता अधि० सम्बंधित निकला जिसके ऊपर एसपी ने 25,000रु0 का इनाम घोषित किया गया था. जिसके द्वारा गौ वंशीय पशुओं को वध करने के लिए ले जाने की घटना कारित की गयी थी.
घायल बदमाश फजल उर्फ करिया का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है. पकड़े गये बदमाश के कब्जे से 01 तमंचा नाजायज 0.315 बोर, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस 0.315 बोर का बरामद हुआ हैं. अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है.











