जॉगिंग के बाद पैरों में होता है दर्द तो शूज हो सकते हैं जिम्मेदार, जानें कैसे जूते पहनकर करें वॉक

सेहतमंद रहना है तो डॉक्टर हमेशा सुबह-शाम टहलने की सलाह देते हैं। काफी सारे लोग वॉक करने के साथ ही हल्की जॉगिंग करना भी पसंद करते हैं। ये आदत ना केवल लंबे टाइम तक फिट रखती है बल्कि आपका वजन भी पूरी तरह से कंट्रोल में बना रहता है। लेकिन आप वॉक करने के लिए जिन जूतों का इस्तेमाल करते हैं। ये आपकी पैरों की हेल्थ पर असर डालता है। डॉक्टरों के मुताबिक जॉगिंग और रनिंग करने के लिए हमेशा अलग तरह के जूतों को पहनना चाहिए। जानें किस तरह के जूतों को पहनकर जॉगिंग और रनिंग करनी चाहिए।
स्नीकर से कभी ना करें जॉगिंग
डॉक्टरों का कहना है कि स्नीकर पहनकर कभी भी मॉर्निंग वॉक, जॉगिंग या रनिंग नहीं करनी चाहिए। इन जूतों के सोल काफी पतले होते हैं और इनसे रनिंग करने पर घुटनों और कमर का दर्द बढ़ सकता है।
पतले सोल वाले जूतों से ना करें जॉगिंग
जिन जूतों के सोल पतले होते हैं। उनसे कभी भी जॉगिंग या रनिंग नहीं करनी चाहिए। उसी तरह से जिन जूतों के सोल बिल्कुल फ्लैट होते हैं। पैर रखने पूरी तरह से जमीन पर चिपक जाते हैं। उन्हें पहनकर भी जॉगिंग कभी नहीं करनी चाहिए।
फ्रंट से स्लिम ना हो शूज
जॉगिंग करने वाले शूज का अंगूठे के पास से चौड़ा और कुशन वाला होना जरूरी है। जिससे कि अंगूठे को पूरी तरह से स्पेस मिले और साथ ही चोट लगने का डर ना हो।
किस तरह के जूते पहनकर करें जॉगिंग
अगर आप रोजाना वॉक, जॉगिंग या रनिंग करते हैं तो हमेशा ऐसे शूज खरीदने चाहिए जिनके सोल फ्रंट और हील दोनों के पास से उठे हुए हों। साथ ही सोल कापी स्पंजी और सॉफ्ट हो। जिससे दौड़ने या तेज वॉक के दौरान पैरों को सपोर्ट और आराम मिले।










