70 साल की उम्र में ऐसा खाना पसंद करते हैं परेश रावल, शराब छोड़ने में योग से मिली मदद

एक्टर परेश रावल बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों में से एक हैं। फिल्म की दुनिया में एक्टिव रहने वाले परेश रावल ने कई फिल्मों में काम किया है और उनकी एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। अधिक्तर फिल्मों में उनका किरदार काफी फनी रहा है। ऑनस्क्रीन तो लोग उन्हें खूब देखना पसंद करते हैं लेकिन कुछ लोगों के मन में एक्टर्स की ऑफस्क्रीन लाइफ जानने की उत्सुकता होती है। बहुत से लोग ये जानना चाहते हैं कि परेश रावल की रियल लाइफ कैसी है, उन्हें क्या पसंद है वगैराह। इस आर्टिकल में जानते हैं 70 की उम्र में परेश रावल क्या खाना पसंद कपते हैं और कैसे शराब छोड़ने में उन्हें योग से मदद मिली।
खाने में क्या पसंद करते हैं परेश रावल
कर्ली टेल्स को दिए अपने हालिया इंटरव्यू में परेश रावल ने अपनी पसंद ना पसंद के साथ फिटनेस रूटीन के बारे में बात की। खाने में उनकी पसंद को लेकर एक्टर ने कहा की वह सिंपल खाने वाले आदमी हैं। वह खाने को लेकर बतंगड़ बनाने वालों में से नहीं हैं। हालांकि, वह खाने के समय को लेकर सजग हैं। एक्टर कहते हैं कि खाना दिन में 1 या 1:30 बजे मिल जाना चाहिए क्योंकि फिर भूख बढ़ने लगती है तो दिक्कत हो जाती है। एक्टर ने बताया की फ्राइड खाना उन्हें वैसे भी पसंद नहीं है। मीठा उन्हें पसंद है लेकिन बीते 2-3 सालों से उन्होंने स्वीट खाना बंद कर दिया है।
शराब छोड़ने में योग ने की मदद
एक्टर अपनी पसंद ना पसंद के बारे में बताते हुए कहते हैं कि उन्हें शराब पसंद थी, लेकिन वह भी अपने आप छूट गई। परेश कहते हैं कि योग शुरू करने के बाद ये चमत्कार हुआ कि अब देखने का भी मन नहीं करता। एक्टर मानते हैं कि योग करने के बाद ही शराब को लेकर ये परिवर्तन हुआ।
हफ्ते में कितने दिन करते हैं योग
परेश रावल ने बताया की जब से उन्होंने योग किया तभी से वह शराब पीने के बूरी आदत से दूर है। एक्टर हफ्ते में 3 से 4 दिन योग को अपने रूटीन में शामिल करते हैं।










