गुजरात नंबर की स्कूटी पर पटना पुलिस को हुआ शक, लड़का-लड़की को उतारा, डिग्गी खोली तो… उड़े होश

बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने एक स्कूटी से 12 लाख रुपए कैश बरामद किए गए हैं. स्कूटी का नंबर गुजरात का है. स्कूटी पर एक युवक और युवती सवार थे. पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और आगे की कर रही है. घटना दीघा थाना क्षेत्र की है.
जब उनसे कैश के बारे में पूछा गया तो दोनों कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए. इसके बाद दोनों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीनियर पुलिस अधिकारियों की इसकी सूचना दी गई. साथ ही साथ आयकर विभाग को भी इस बारे में जानकारी दी गई है.
इतना कैश कहां से आया?
दूसरे राज्य की स्कूटी और इतना कैश बरामद होने के बाद पुलिस का शक और गहरा हो गया. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था? साथ ही यह जानकारी भी जुटाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी रकम को ले जाने का उद्देश्य क्या था?
पुलिस अधिकारियों का यह भी कहना है कि इस पूरे मामले की सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ पाएगी. फिलहाल मिले पैसे को जब्त कर लिया गया और हिरासत में लिए गए युवक और युवती से पूछताछ की जा रही है.











