20 एकड़ जमीन अधिग्रहण के बाद भी भुगतान अधूरा, किसानों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर स्थित धनवार अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर किसानों ने जमीन अधिग्रहण के बाद अब तक मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जल्द भुगतान की मांग की। प्रदर्शन के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

20 एकड़ जमीन का हुआ था अधिग्रहण

जानकारी के मुताबिक धनवार अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट निर्माण के लिए प्रशासन द्वारा करीब 20 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया था। किसानों का कहना है कि जमीन अधिग्रहण के कई वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला है। इससे किसान आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

किसानों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आरोप लगाया कि प्रशासन मामले में लगातार लापरवाही बरत रहा है। किसानों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

एसडीएम ने की किसानों से चर्चा

प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद एसडीएम मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा की। उन्होंने किसानों को समझाइश देते हुए आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा तथा जल्द निराकरण का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद किसानों ने अपना आंदोलन समाप्त किया।

मुआवजा राशि को लेकर उठे सवाल

प्रभावित किसान मिथलेश दुबे ने बताया कि शासन स्तर पर लगभग 8 लाख रुपए मुआवजा स्वीकृत किया गया था, लेकिन यह राशि किसके खाते में गई इसकी जानकारी विभाग नहीं दे पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन स्पष्ट जवाब देने से बच रहा है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com