रायबरेली: दुर्गा मंदिर से पीतल के घंटे चोरी, पुलिस जांच में जुटी

रायबरेली: जगतपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर स्थित दुर्गा मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के बाहर लगे पीतल के घंटे चुरा ले गए. घटना की जानकारी होने पर मंदिर की पुजारी ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

बीती रात शंकरपुर स्थित दुर्गा मंदिर में मंदिर परिसर में लगे घंटे चोरी हो गए. जिसमें 16 घंटे बड़े व लगभग20-25 घंटे छोटे चोरी हो गए. घटना की जानकारी होने पर मंदिर के पुजारी शिव बहादुर वाजपेई ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की.

पुजारी ने बताया कि लगभग तीन कुंतल वजन के घंटे चोरी हुए हैं. जब इस बाबत जगतपुर  थाना प्रभारी पंकज त्यागी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मंदिर से घंटे चोरी होने की तहरीर मिली है. सीसीटीवी फुटेज चेक कराया जा रहे हैं.