छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की डेट पर राजनीति, डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस को घेरा

धमतरी: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव शुक्रवार को धमतरी के दौरे पर रहे. यहां पर उन्होंने तेलीनसत्ती गांव में साहू समाज द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया. मंच के माध्यम से उन्होंने साहू समाज को एक बार फिर 20 लाख रुपए देने की घोषणा की है. कार्यक्रम के बाद डिप्टी सीएम ने मीडिया से चर्चा भी की. लेकिन इस दौरान एक हास्यास्पद नजारा भी रहा. जहां धान खरीदी तिथि बढ़ाने के सवाल पर जैसे ही डिप्टी सीएम ने बोलना शुरू किया और कांग्रेस को घेरने लगे तभी अगल बगल में खड़े कांग्रेसी नेताओं ने वहां से कल्टी मार दिया. इस दौरान भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू मुस्कुराने लगी.

मीडिया द्वारा धान खरीदी की डेट बढ़ाने के सवाल पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेसियों को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस धान खरीदी से पहले भ्रम फैलाने का काम किया है. पहले कांग्रेस ने कहा कि सरकार धान खरीदी के लिए तैयार नहीं है, खरीदना नहीं चाहती है, तैयारी नहीं है, उस तरह की बातें करने लगी. सभी किसानों को टोकन जारी हुआ है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने स्पष्ट रूप से कहा है किसानों का नियमानुसार एक-एक दाना धान की खरीदी होगी. वह सरकार ने किया है टोकन भी जारी किया गया था.जब डिप्टी सीएम कांग्रेस पर निशाना साध रहे थे तो कांग्रेस नेता वहां से चले गए.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com