रणवीरसिंह की सबसे महंगी फिल्म ‘प्रलय’ की तैयारी तेज, जॉम्बी-एक्शन थ्रिलर से मचाएंगे धमाल

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब वह अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसे उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी फिल्म माना जा रहा है। यह एक जॉम्बी-एक्शन थ्रिलर होगी, जिसमें बड़े स्तर पर एक्शन और विजुअल इफेक्ट्स देखने को मिलेंगे।

जानकारी के अनुसार, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ जल्द ही रिलीज होने वाली है, जिससे दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। इसी बीच अभिनेता ने अपनी नई फिल्म ‘प्रलय’ की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट करीब 300 करोड़ रुपये हो सकता है, जो इसे रणवीर के करियर की सबसे महंगी फिल्म बनाता है।

फिल्म की कहानी कोविड-19 महामारी के आसपास आधारित एक जॉम्बी एक्शन ड्रामा होगी। इसमें हाई लेवल एक्शन सीन के साथ-साथ मजबूत मानवीय भावनाओं को भी दिखाया जाएगा। फिल्म में आधुनिक तकनीक और वीएफएक्स का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाएगा।

‘प्रलय’ का निर्देशन जय मेहता करेंगे, जो प्रसिद्ध फिल्मकार हंसल मेहता के बेटे हैं। यह उनकी पहली बड़ी फिल्म मानी जा रही है। रणवीर सिंह इस प्रोजेक्ट में प्रॉफिट शेयरिंग डील के तहत जुड़े हुए हैं और फिल्म के हर पहलू पर खुद नजर रख रहे हैं।

यह फिल्म रणवीर सिंह की प्रोडक्शन कंपनी ‘मां कसम फिल्म्स’ के लिए भी खास है, क्योंकि यह कंपनी की पहली फिल्म होगी। अभिनेता चाहते हैं कि इस प्रोजेक्ट में किसी भी तरह की कमी न रह जाए और भारतीय सिनेमा में जॉम्बी जॉनर को एक नई पहचान मिले।

फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ‘प्रलय’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों पर तैयार किया जा रहा है। दर्शकों को इससे एक अलग और नया सिनेमाई अनुभव मिलने की उम्मीद है। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com