छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी यात्रियों की परेशानी, बिलासपुर-कोरबा रूट की ट्रेनें रहेंगी बंद

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने 21 मई से 24 मई तक बिलासपुर-गेवरारोड और बिलासपुर-कोरबा MEMU पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। रेलवे प्रशासन ने बताया कि यह निर्णय चांपा-गेवरारोड सेक्शन के मड़वारानी स्टेशन में चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण लिया गया है।
मड़वारानी स्टेशन पर चल रहा अधोसंरचना विकास कार्य
रेलवे के मुताबिक मड़वारानी स्टेशन पर अप और डाउन अतिरिक्त लूप लाइन की कमीशनिंग का काम किया जा रहा है। इसके तहत प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस दौरान ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे ट्रेनों के संचालन पर अस्थायी असर पड़ेगा।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार—
- गाड़ी संख्या 68734/68733 बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर MEMU पैसेंजर 21 से 24 मई तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर MEMU पैसेंजर 21 से 24 मई तक रद्द रहेगी।
रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की बढ़ी चिंता
इन ट्रेनों के रद्द होने से रोजाना नौकरी, व्यापार और पढ़ाई के लिए सफर करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी। बिलासपुर, कोरबा और गेवरा रूट पर बड़ी संख्या में लोग MEMU ट्रेनों पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में चार दिनों तक वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।











