रेल और मिनरल कॉरिडोर का ऐलान, चुनावी राज्यों को मिलेगा खास प्रोजेक्ट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2026-27 में चुनावी राज्यों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की है। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल जैसे राज्यों में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। केरल को छोड़कर अन्य चार राज्यों में मार्च या अप्रैल में चुनाव संभव हैं।
निर्मला सीतारमण ने बजट में वाराणसी से सिलीगुड़ी तक रेल कॉरिडोर बनाने की योजना पेश की है। इसके अलावा तमिलनाडु और केरल में रेयर अर्थ कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव भी शामिल है। यह कदम भारत की रियल अर्थ पर चीन पर निर्भरता कम करने और खनन, प्रोसेसिंग, रिसर्च तथा मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।
बजट में ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में डेडिकेटेड मिनरल पार्क बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया है। वित्त मंत्री ने बताया कि रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट की योजना नवंबर 2025 में शुरू की गई थी और अब चार राज्यों – ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु – में मिनरल्स से संबंधित गतिविधियों के लिए विशेष कॉरिडोर बनाए जाएंगे।
यह कदम इन राज्यों में आर्थिक विकास को तेज करने और चुनावी राज्यों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।











