रीवा: विंध्य को मिलेगी नई धार्मिक सौगात, 31 जनवरी को CM करेंगे ‘भैरवनाथ’ का लोकार्पण

रीवा: विंध्य की ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों को संजोने की दिशा में रीवा जिला एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहा है. गुढ़ क्षेत्र स्थित लगभग 1100 वर्ष पुराने ऐतिहासिक भैरवनाथ मंदिर को अब ‘भैरवनाथ लोक’ के रूप में नई भव्यता मिल चुकी है. इसका औपचारिक उद्घाटन 31 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों संपन्न होगा.

आज डिप्टी सीएम ने किया विशेष पूजन

लोकार्पण से पूर्व, साल के अंतिम दिन मंगलवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह ने मंदिर पहुंचकर भगवान भैरवनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की. प्रयागराज से आए विद्वान पंडितों के सानिध्य में संपन्न हुई इस पूजा के साथ ही लोकार्पण का अनुष्ठान शुरू हो गया है. उपमुख्यमंत्री ने बताया कि उद्घाटन से पहले तीन चरणों में विशेष पूजन किया जाएगा.

करचुली काल की अद्भुत विरासत

भैरवनाथ मंदिर का इतिहास 10वीं शताब्दी यानी करचुली काल से जुड़ा है. यहाँ स्थापित भगवान भैरव की प्रतिमा एक ही विशाल पत्थर को तराश कर बनाई गई है, जो न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि पुरातत्व के नजरिए से भी बेजोड़ है. विधायक नागेंद्र सिंह ने कहा कि भैरव बाबा की यह मूर्ति विंध्य के लिए एक वरदान है, जिसे अब एक भव्य परिसर का स्वरूप दिया गया है.

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर किए गए प्रयासों से भैरवनाथ लोक को न केवल श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाया गया है, बल्कि इसे एक पर्यटन केंद्र के रूप में भी विकसित किया जा रहा है. परिसर में सुंदर लैंडस्केपिंग और श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं जुटाई गई हैं. “भैरवनाथ लोक के विकसित होने से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com