कुत्तों से घबराया लेपर्ड, एक कुत्ते पर हमला कर गर्दन पकड़ी और फिर शिकार छोड़कर भागा

दौसा में लेपर्ड ने कुत्ते पर अटैक कर दिया। कुछ सेकेंड वह उसकी गर्दन पकड़ कर बैठा रहा। जैसे ही दूसरे कुत्ते लेपर्ड की तरफ आए तो वह उनसे डरकर भाग गया।

मामला मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र के नाहरखोहरा गांव का है। शुक्रवार रात 8:50 बजे लेपर्ड एक घर में घुसा और कुत्ते पर हमला कर दिया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में लेपर्ड कैद हो गया।

सुबह पहाड़ियों पर नजर आया था लेपर्ड

दरअसल, जिस घर में लेपर्ड ने कुत्ते पर अटैक किया है, वह भरतलाल मीणा का है। वहीं ये गांव पूरा पहाड़ियों से घिरा हुआ है। लोगों का कहना है कि यहां पर बड़ी संख्या में लेपर्ड है।

शुक्रवार सुबह भी पहाड़ी पर लेपर्ड का मूवमेंट देखा गया था। इसके बाद रात में लेपर्ड दीवार फांदकर घर में घुस गया था। यहां घर के आंगन में घूम रहे कुत्ते का पीछा किया और उस पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान लेपर्ड कुत्ते की गर्दन पकड़ कर बैठा रहा। वह उसे अपना शिकार बना पाता इससे पहले ही कुत्ते के भौंकने की आवाज सुन दूसरे कुत्ते लेपर्ड पर हमला करने के लिए दौड़े। ये देख लेपर्ड कुत्ते को छोड़कर दीवार फांदकर दोबारा पहाड़ी की ओर चला गया।

मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र के नाहरखोहरा गांव में लेपर्ड के मूवमेंट से लोग दहशत में हैं।

चरवाहों में डर का माहौल लोगों का कहना है कि पहाड़ी पर लेपर्ड की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। कई दिन पहले लाखनपुर गांव के पास की पहाड़ी पर भी लेपर्ड देखा गया था। ऐसे में चरवाहों में डर हैं और लेपर्ड के डर के बीच समूह में आवाजाही कर रहे हैं।

वन विभाग का मानना है कि पहाड़ियों पर लेपर्ड का मूवमेंट हैं, जो कई बार शिकार के प्रयास में आबादी क्षेत्र की ओर आ जाते हैं।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com