school education- सरकारी स्कूल की छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल, जानिए कौन हैं पात्र और क्या हैं नियम

यह साइकिलें छात्रावास को आवंटित की जायेंगी और छात्रावास में रहने वाली बालिकाएं इनका प्रयोग कर सकेंगी। छात्रावास छोड़ते समय साइकिलें छात्रावास में जमा कराना होंगी।

school education-मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस योजना का उद्देश्य दूरदराज के गांवों से आने वाली छात्राओं की स्कूल तक पहुंच को आसान और सुरक्षित बनाना है।

नए आदेशों के अनुसार, कक्षा 6वीं और 9वीं में अध्ययनरत छात्राएं, जो ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती हैं जहाँ शासकीय माध्यमिक विद्यालय या हाई स्कूल उपलब्ध नहीं है, उन्हें अन्य ग्राम या शहर के सरकारी स्कूल में पढ़ाई के लिए जाना पड़ता है, ऐसे में वे इस योजना की पात्र होंगी।

योजना के अंतर्गत पहली बार प्रवेश लेने पर ही छात्राएं साइकिल के लिए पात्र होंगी। यदि कोई छात्रा इन कक्षाओं में पुनः प्रवेश लेती है, तो उसे साइकिल नहीं मिलेगी।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं विद्यार्थियों को यह सुविधा मिलेगी, जिनका स्कूल उनके गांव से 2 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी पर स्थित है।

इसके साथ ही कन्या छात्रावास में रह रही छात्राएं, जिनका विद्यालय छात्रावास से 2 किलोमीटर से अधिक दूरी पर है, उन्हें भी साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि, छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को यह साइकिल छात्रावास के नाम पर ही दी जाएगी और जब वे छात्रावास छोड़ेंगी, तो साइकिल वहीं जमा करनी होगी।

योजना के तहत कक्षा 6वीं के छात्रों को 18 इंच और कक्षा 9वीं के छात्रों को 20 इंच की साइकिलें दी जाएंगी। नि:शुल्क साइकिल वितरण की पूरी जानकारी शिक्षा विभाग के 3.0 पोर्टल पर उपलब्ध है, जहां अभिभावक और स्कूल प्रबंधन इससे जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग ने इस योजना के क्रियान्वयन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की भी नियुक्ति की है। कक्षा 6वीं के लिए आर.के. पांडे और कक्षा 9वीं के लिए अशोक बड़गे को नोडल अधिकारी बनाया गया है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रदेश के सभी कलेक्टरों, जिला पंचायतों के सीईओ, जिला शिक्षा अधिकारियों और शिक्षा केंद्र समन्वयकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

NewsDesk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com