School Holiday list: सितंबर में स्कूल की छुट्टियों की लिस्ट जारी: जानें कब-कब बंद रहेंगे स्कूल और क्या है बड़ा बदलाव!

School Holiday list।सितंबर महीने में स्कूली छात्रों को कई छुट्टियां मिलने वाली हैं। पंजाब सरकार ने जहां बाढ़ के कारण बंद किए गए स्कूल-कॉलेज फिर से खोलने का ऐलान किया है, वहीं मुंबई में भी एक दिन का अवकाश रहेगा।

इसके अलावा, राजस्थान सरकार ने दिवाली की छुट्टियों की तारीखों में बदलाव किया है।

सितंबर में स्कूलों की छुट्टियां।School Holiday list
सितंबर महीने में कई दिन स्कूल बंद रहेंगे, जिससे छात्रों को थोड़ी राहत मिलेगी।
7 सितंबर: रविवार
13 सितंबर: दूसरा शनिवार
14 सितंबर: रविवार
21 सितंबर: रविवार
22 सितंबर: नवरात्रि की शुरुआत (कुछ राज्यों में अवकाश हो सकता है)
27 सितंबर: चौथा शनिवार
28 सितंबर: रविवार
30 सितंबर: दुर्गा पूजा (महाष्टमी) – यह छुट्टी खास तौर पर पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार, त्रिपुरा और असम जैसे राज्यों में रहेगी।

पंजाब और मुंबई में स्कूलों पर अपडेट।School Holiday list

पंजाब: बाढ़ के कारण बंद किए गए सभी सरकारी, प्राइवेट और एडेड स्कूल 8 सितंबर से खुल गए हैं, लेकिन छात्रों की छुट्टी रहेगी।

छात्रों के लिए स्कूल 9 सितंबर से सामान्य रूप से खुलेंगे। यदि कोई स्कूल बाढ़ से प्रभावित है, तो उसे बंद रखने का फैसला संबंधित जिले के डिप्टी कमिश्नर (DC) लेंगे।

 मुंबई: शहर और उपनगरों में ईद मिलाद-उन-नबी के कारण 8 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे।

राजस्थान में दिवाली की छुट्टियों में बदलाव
राजस्थान सरकार ने दिवाली की छुट्टियों की तारीखों में बदलाव किया है।

अब दिवाली का अवकाश 13 से 24 अक्टूबर तक रहेगा। पहले ये छुट्टियां 16 से 27 अक्टूबर तक तय की गई थीं। छुट्टियों की कुल अवधि 12 दिन ही रहेगी, केवल तारीखें बदली गई हैं।

NewsDesk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com