सेंसेक्स 533 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,850 के पार; जानें आज के टॉप गेनर और लूजर शेयर

मुंबई। भारतीय शेयर बाज़ार में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का सेंसेक्स 533 अंकों की बढ़त के साथ 84,405 अंकों के स्तर पर जा पहुंचा है, जबकि निफ्टी 159 अंकों की बढ़त के साथ 25,854 अंकों के स्तर ट्रेड कर रहा है। बाजार में यह उछाल मुख्यतः अमेरिका और भारत के बीच संभावित व्यापार समझौते की उम्मीदों तथा अमेरिकी शटडाउन फिर खुलने से जुड़ी सकारात्मक खबरों के कारण आई। इसके अलावा बिहार विधानसभा के एग्जिट पोल में सत्ताधारी एनडीए गठबंधन की संभावित जीत के संकेतों ने भी निवेशकों का मनोबल बढ़ाया।

हालांकि शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मजबूत स्थिति में देखने मिल रहे हैं। वित्तीय शेयरों में कमजोरी के बावजूद, बाज़ार का मूड सकारात्मक बना हुआ है। निवेशकों की धारणा में सुधार ने समग्र रूप से सेंसेक्स को 0.66% और निफ्टी को 0.62% की बढ़त दिलाई। वहीं, कंपनी स्तर पर कुछ शेयरों में उल्लेखनीय बढ़त दर्ज की गई। बीएसई लिमिटेड के शेयर 6% उछलकर ₹2,805 पर पहुंच गए, क्योंकि कंपनी का दूसरी तिमाही का मुनाफा साल-दर-साल 61% बढ़कर ₹558 करोड़ हो गया।

इसके विपरीत, रेल विकास निगम लिमिटेड (आरबीएनएल) का शेयर लगभग 3% की गिरावट में ट्रेड कर रहा है, क्योंकि कंपनी का दूसरी तिमाही का मुनाफा 20% घटकर ₹230 करोड़ रह गया। प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में किर्लोस्कर ऑयल इंजिन्स लिमिटेड 13.39% चढ़कर ₹1,071.75 पर, टीआरआईएल 6.45% बढ़कर ₹301.05 पर, और एनआईआईटी लिमिटेड 6.26% उछलकर ₹103.50 पर ट्रेड कर रहे हैं।

वहीं, गिरावट वाले शेयरों में शारदा मोटर्स 12% गिरकर ₹1,033 पर, ऑर्चिड फार्मा 6.76% नीचे ₹766 पर और हिंदुस्तान कॉपर 4.43% गिरकर ₹344 पर आ गया है। बीएसई प्लेटफार्म पर इस समय तक कुल 3,443 शेयरों में ट्रेडि्ंग देखने को मिल रही है, जिनमें से 2,210 शेयर बढ़त में हैं, जबकि 1,058 शेयरों में गिरावट है। शुरुआती सत्र में 73 शेयर अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर और 69 शेयर अपने निचले स्तर पर जा पहुंचे हैं। यह दिखाता है कि निवेशकों का भरोसा अभी भी मजबूत है और घरेलू बाजारों में सुधार का रुझान जारी है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com