ग्रीन सिटी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! उज्बेकिस्तान की महिला समेत दो गिरफ्तार

जबलपुर : माढ़ोताल थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ ग्रीन सिटी स्थित एक आवास पर दबिश देकर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक विदेशी मूल की महिला भी शामिल है. हालांकि, गिरोह का मुख्य सरगना पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा.
पुलिस को मुखबिर के जरिए पुख्ता जानकारी मिली थी कि बाबा टोला (हनुमानताल) निवासी शिवा चौधरी ग्रीन सिटी स्थित एक घर में विदेशी महिलाओं को बुलाकर अनैतिक गतिविधियों का संचालन कर रहा है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए माढ़ोताल थाना पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया और बताए गए पते पर औचक छापेमारी की.
सीएसपी को मिली सूचना,
सीएसपी आशीष जैन को एक मुखबिर ने बताया कि ग्रीन सिटी स्थित एक घर पर जहां कि कुछ लोगों ने किराए पर लिया है, वहां पर कुछ अनैतिक गतिविधिय के साथ ऐसे लोग भी आते हैं, जिनकी हरकत आपत्तिजनक है.हर बार यहां आने वाले लोग किसी महिला या फिर लड़की को लेकर आते हैं.
एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश पर सीएसपी आशीष जैन और महिला टीआई पूर्वा चौरसिया और पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर उज्बेकिस्तान की महिला को गिरफ्तार किया.पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसे दिल्ली के रास्ते प्लेन तो कभी ट्रेन से जबलपुर लाया गया था.महिला ने बताया कि वह 2011 में उसका विवाह हुआ था.पति की मौत के बाद वह इस गौरखधंधे में उतर आई.
महिला का कहना है कि 2023 में पति की मौत के बाद वह मुंबई आ गई, यहां पर उसने दूसरी शादी की। इसी दौरान दिल्ली निवासी प्रिया कौर से सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती हुई.महिला का कहना है कि कुछ दिनों पहले शिव चौधरी और उसकी पत्नी सुषमा चौधरी से उसकी दोस्ती हुई, इसके बाद ट्रेन से उसे शुक्रवार को जबलपुर बुलाया गया था.
पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उज्बेकिस्तान से मुंबई आने के बाद जब शिव चौधरी से दोस्ती हुई तो उसने देह व्यापार में कमाई के लिए अच्छी खासी रकम दिलाने का आश्वासन दिया और जबलपुर बुला लिया. पुलिस ने विदेशी महिला के साथ सुषमा चौधरी नाम की महिला को भी हिरासत में लिया है, हालांकि महिला का पति शिव चौधरी जिसने की ग्रीन सिटी में 15 दिन पहले ही किराए से मकान लिया था.
मुख्य आरोपी फरार, तलाश जारी
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी शिवा चौधरी की पत्नी और एक विदेशी महिला को हिरासत में लिया.सीएसपी आशीष जैन ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस घर के भीतर लंबे समय से देह व्यापार का काला कारोबार चल रहा था.
पुलिस कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी शिवा चौधरी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया.पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही उसे भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com