इंसानियत शर्मसार! श्मशान का रास्ता बंद, वैशाली में सड़क चौराहे पर बुजुर्ग महिला का दाह संस्कार

बिहार के वैशाली से आई मानवता को झकझोर देने वाली वीडियो सामने आया है। श्मशान घाट का रास्ता बंद होने से मजबूर परिजनों ने सड़क के चौराहे पर ही कर दिया एक बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार। यह मामला गरौल थाना क्षेत्र के सोनधो मुबारकपुर मांझी टोला के पास की है.जहाँ रास्ता नहीं मिलने से परेशान एक महादलित परिवार ने घर की एक मृत महिला 91 वर्षीय झपकी देवी का दाह संस्कार बीच सड़क चौराहे पर ही कर दिया.

बताया जा रहा है कि जब शव श्मशान घाट ले जाया जा रहा था तब रास्ता नहीं मिला जिस कारण परिजनों ने बीच सड़क ही शव को फूंक कर दाह संस्कार कर दिया जो प्रशासन के गाल पर एक तमाचा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि दुकानदारों ने श्मशान के रास्ते का अतिक्रमण कर लिया है और रास्ता बंद कर दिया है.परिजन जब शव लेकर आगे बढ़े तब दुकानदारों ने रोक दिया जिसके बाद यह कदम उठाया गया.

इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों मूकदर्शक बनी रही। बताया जा रहा है कि यह रास्ता लंबे समय से बंद है जिस कारण श्मशान जाने वाले सभी लोगो को भारी परेशानी होती है.

बहरहाल बीच सड़क पर शव का अंतिम संस्कार किये जाने को लेकर प्रशाशनिक स्तर पर कैंमरे के सामने कोई भी अधिकारी नहीं आ रहे है मगर मामले की गंभीरता देख वैशाली डीएम वर्षा सिंह के निर्देश पर जांच समिति गठित की गई है, महुआ के एसडीओ, डीएसपी और गोरौल के बीडीओ करेंगें जाँच और बताया जा रहा है कि दोषियों पर कड़ी करवाई की जाएगी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com