लखनऊ के बड़े इमामबाड़े में युवक की शर्मनाक हरकत, भूलभुलैया में पेशाब करते वीडियो से मचा हंगामा

लखनऊ के ऐतिहासिक बड़े इमामबाड़े में एक युवक की आपत्तिजनक हरकत सामने आई है। इमामबाड़े की भूलभुलैया के भीतर युवक द्वारा पेशाब करते हुए बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया है।

वायरल वीडियो में युवक को सार्वजनिक और ऐतिहासिक स्थल की मर्यादा को तार-तार करते देखा जा सकता है। बड़े इमामबाड़े जैसे संरक्षित और पर्यटन महत्व के स्मारक में इस तरह की हरकत को लेकर स्थानीय लोगों और इतिहास प्रेमियों ने कड़ी नाराजगी जताई है।

मामला सामने आने के बाद प्रशासन और स्मारक प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों की मांग है कि आरोपी युवक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और ऐतिहासिक धरोहरों की गरिमा बनी रहे।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com