शमिता शेट्टी की नई रिलेशनशिप पर चर्चा, टेक्नो आर्टिस्ट दीपेश शर्मा के साथ जुड़ा नाम

बॉलीवुड अभिनेत्री और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई एक तस्वीर के बाद उनके टेक्नो आर्टिस्ट दीपेश शर्मा के साथ रिलेशनशिप की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

शमिता शेट्टी अपनी खूबसूरती, फिटनेस और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। भले ही उन्होंने काफी समय पहले फिल्मों से दूरी बना ली हो, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस से लगातार जुड़ी रहती हैं और अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट साझा करती रहती हैं।

साल 2021 में शमिता ने बिग बॉस 15 और बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लिया था, जिसके बाद वह एक बार फिर चर्चा में आई थीं। इसी दौरान उनकी नजदीकियां अभिनेता राकेश बापट के साथ बढ़ीं थीं, लेकिन साल 2022 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था।

अब शमिता का नाम टेक्नो आर्टिस्ट दीपेश शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में दीपेश ने शमिता के जन्मदिन समारोह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इसके साथ उन्होंने शमिता के लिए एक भावुक नोट भी लिखा था, जिसमें उन्होंने उनके साथ बिताए पलों का जिक्र किया।

दीपेश की इस पोस्ट पर शमिता ने भी प्रतिक्रिया दी थी, जिसके बाद फैंस के बीच दोनों की नजदीकियों को लेकर अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, अब तक शमिता या दीपेश में से किसी ने भी इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

फिलहाल शमिता शेट्टी अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं और फैंस उनकी अगली प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com