मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

गौरेला में मकान को लेकर चल रहे विवाद में एक मजदूर और उसकी बहन से रिश्तेदारों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान महिला जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, युवक अपनी बहन साजदा बेगम के साथ घर के पीछे बकरियां देखने गया था। इसी दौरान उसके बड़े पापा लियाकत अली और उनके बेटे शमशाद अली, नौशाद अली और दिलशाद अली वहां पहुंचे।

आरोप है कि मकान पर स्टे होने की बात कहते हुए आरोपियों ने दोनों को वहां से जाने के लिए कहा। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए दोनों से हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

मारपीट में महिला हुई बेहोश

मारपीट के दौरान साजदा बेगम जमीन पर गिरकर बेहोश हो गईं। उन्हें सिर के पीछे और दाहिनी कोहनी में चोट लगी। घटना के प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय निवासी मोहम्मद जावेद और मोहम्मद शाकिब बताए गए हैं।

पीड़ित की शिकायत पर गौरेला थाना पुलिस ने लियाकत अली, शमशाद अली, नौशाद अली और दिलशाद अली के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close