5 महीने में क्यों हुआ ईशा रिखी और बादशाह का तलाक? ‘बिग बॉस 20’ में किया सबसे बड़ा खुलासा

रैपर बादशाह और उनकी एक्स वाइफ ईशा रिखी का रिश्ता लंबे वक्त से चर्चा में है. दोनों की शादी का खुलासा 5 महीने पहले ही हुआ था, लेकिन फिर पता लगा कि चीजें बिगड़ गई हैं. साथ ही दोनों अब अलग होने का ऑफिशियल ऐलान कर चुके हैं. यूं तो ईशा रिखी इस वक्त ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा हैं, साथ ही शुरुआत में कहा था कि उस रिश्ते को लेकर बातचीत नहीं करेंगी. पर कुछ ही दिन बाद ईशा ने तलाक की वजह बता दी है. वैसे तो ईशा ने कनिका को एग्जाम्पल देकर समझाया है, पर रिश्ता टूटने के पीछे बादशाह को वजह बताया है.

पंजाबी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट ईशा रिखी ने रिश्ते और शादी को लेकर कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं. ईशा ने बताया कि उस रिश्ते के दौरान उन्हें किस तरह के दर्द और धोखे से गुजरना पड़ा था. ”जब वो इस रिश्ते में थीं, तो चीजें वैसी नहीं थीं जैसी बाहर से नजर आ रही थीं. उनके साथ झूठ बोला गया और वो लंबे समय तक एक टॉक्सिक माहौल में रहीं.

ईशा ने बादशाह को लेकर क्या कहा?

बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में, ईशा को कनिका से शादी को लेकर बात करते हुए देखा. वो कहती दिखीं- ”अगर कोई आकर मुझसे कहे कि कनिका ऐसी-ऐसी है, तो मैं तब तक उनकी बात पर यकीन नहीं करूंगी जब तक मैं खुद न देख लूं. मैं ऐसी ही हूं. रिश्तों के मामले में भी मेरा यही रवैया है. अगर कोई आकर मुझसे कुछ भी कहेगा, तो मैं उनसे कहूंगी, ‘या तो मुझे सबूत दो, या फिर मेरे दिमाग के साथ खेलना बंद करो.” जिसके बाद ईशा ने इशारा किया कि भले ही रिश्ते के दौरान उन्हें कुछ शक हुआ हो, लेकिन उन्होंने तब तक उन पर यकीन नहीं किया जब तक उन्होंने खुद चीजें नहीं देख लीं.

वो आगे कहती हैं, जब रिश्ता खत्म होता है, तब आपको एहसास होता है कि पूरे समय आपके साथ धोखा हो रहा था. जब कनिका ने उनसे पूछा कि उसे किस तरह के धोखे का सामना करना पड़ा? फिजिकल, इमोशनल या सोशल?’.तो ईशा ने जवाब देने से पहले थोड़ा रुककर कहा, ”ये सभी.”

बादशाह के साथ रिश्ता था टॉक्सिक?

ईशा ने कहा कि: ”बीच में लटके रहना बहुत टॉक्सिक होता है. यह ऐसा है जैसे मैं तुम्हें यकीन दिलाऊं कि तुम मेरी बेस्ट फ्रेंड हो. मैं तुम्हारे साथ बेस्ट फ्रेंड जैसा बर्ताव कर रही हूं. तुम्हें बेस्ट फ्रेंड की तरह जगहों पर ले जा रही हूं, लेकिन फिर तुम्हें पता चलता है कि तुम असल में कभी मेरी बेस्ट फ्रेंड थी ही नहीं. उन्हें अपने पार्टनर के सोशल सर्कल के सभी लोगों से नहीं, बल्कि सिर्फ कुछ खास लोगों से ही मिलवाया गया था. ”

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close