छत्तीसगढ़: वाड्रफनगर में टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का सफल आयोजन

बलरामपुर: डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन साई सक्सेस कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर, वाड्रफनगर के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.
इस प्रतियोगिता में वाड्रफनगर ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना तथा उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना रहा.
प्रतियोगिता के दौरान छात्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला. विद्यार्थियों ने पूरे मनोयोग से प्रतियोगिता में सहभागिता की और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
आयोजन को लेकर न केवल छात्रों बल्कि अभिभावकों में भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली. अभिभावकों ने इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को विद्यार्थियों के भविष्य के लिए लाभदायक बताते हुए आयोजन की सराहना की.
साई सक्सेस कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर के संचालक एवं समस्त स्टाफ ने प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सफल प्रतिभागियों को आगे की प्रक्रिया एवं अवसरों की जानकारी प्रदान की गई.











