नक्सलियों को हथियार सप्लाई…NIA ने दाखिल की चार्जशीट:5 लोगों को बनाया गया आरोपी, बटालियन नंबर 1 को सप्लाई करते थे सामान

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने नक्सलियों को हथियार और विस्फोटक सामान सप्लाई करने के मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश की है। जिसमें केसा समेत 5 लोगों को आरोपी बनाया गया है। यह केस 25 सितंबर 2024 को छत्तीसगढ़ पुलिस ने दर्ज किया था। अब NIA इसकी जांच कर रही है।

सालभर पहले सुकमा पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं पुलिस ने FIR में दुलेड़ के अज्ञात व्यक्ति के साथ ही नक्सली केसा और मनीष को भी आरोपी बनाया था। वहीं अब एक साल बाद NIA ने इस मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। 5 नए आरोपियों के नाम दर्ज किए हैं।

इनमें मनीष सोढ़ी उर्फ हुर्रा को जुलाई में गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही सोढ़ी केसा, मनिला, मड़कम केसा, सोढ़ी लखमा को भी आरोपियों की सूची में शामिल किया गया है।

अब जानिए क्या है मामला

दरअसल, ये सभी नक्सल संगठन की बटालियन नंबर 1 को हथियार बनाने के सामान, IED समेत अन्य विस्फोटक सामान सप्लाई करते थे। इनके कब्जे में टिफिन बम, डेटोनेटर, पोटेशियम नाइट्रेट समेत अन्य सामान बरामद किया गया था। टेरर फंडिंग की वजह से इस केस को NIA को सौंपा गया था।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com