Teacher Training Cancel: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की ट्रेनिंग पर लगी रोक! समग्र शिक्षा ने भी रद्द किए सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम

Teacher Training Cancel, CG News।छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) के बाद अब समग्र शिक्षा ने भी सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिए हैं।

इस संबंध में सभी डीईओ (जिला शिक्षा अधिकारी) और मिशन समन्वयकों को पत्र जारी कर दिया गया है।

शिक्षा मंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई

समग्र शिक्षा के प्रबंध संचालक ने बताया कि 4 सितंबर को हुई विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री ने बिना अनुमति किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन न करने का निर्देश दिया था।

इस निर्देश के बाद, विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी चल रहे और अनुमोदित प्रशिक्षण कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com