कुरुद: धमतरी जिला के नगरपालिका कुरुद ने 25 दुकानों के निलामी कर 11 करोड़ 80 लाख 14 हज़ार की राजस्व प्राप्ति करने का मार्ग प्रशस्त कर अब तक के रिकार्ड में सबसे बड़ी नीलामी बोली लगाने का इतिहास रचा है. जिसमें लगभग 6 करोड़ के सर्व सुविधा युक्त काम्पलेक्स, रोड, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करके कुरूद के सर्व सुविधा युक्त व्यवसाय काम्पलेक्स बनने जा रहा है.
शनिवार को मंगल भवन में आयोजित इस नीलामी बोली में बायपास रोड के दुकान निलामी मे सर्वाधिक 291 व्यवसायी ने भाग लिये. बायपास मुख्य मार्ग में छोटे, बड़े सभी व्यवसाय के लिए 27 दुकानो की निलामी सार्वजनिक रूप से नगरपालिका द्वारा किया गया. जिसमें सिर्फ़ दो दुकान थर्ड जेंडर और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के लिए आरक्षित दुकानों मे कोई भी लोग निलामी में भाग नही लिये. उक्त बोली में नगर के व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों ने मिलकर भागीदारी निभाई है.
विधायक ने कीमती जमीन दिलाने में दिखाई थी विशेष रुचि
नपा. अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने कहा कुरूद नगर के व्यापार जगत को आगे बढ़ाने के लिए विष्णु के सुशासन में अजय के विकास रथ को निरंतर कुरूद में चलाते रहेंगे. खासकर विधायक चन्द्राकर का विशेष आभार जिन्होंने हमारे नगरपालिका को इस कीमती ज़मीन को दिलाने में विशेष रूचि लेकर अपना सर्वाधिक सहयोग प्रदान किये है. हमारे परिषद के सभी पार्षद भी धन्यवाद के पात्र है, जिन्होंने परिषद में संकल्प पारित कर कुरूद के सबसे सर्वसुविधायुक्त काम्पलेक्स बनाने के लिए सहयोग प्रदान किये है.
इस अवसर पर नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि, सभापतिगण, सीएमओ सहित पार्षदगण व व्यापारीगण विशेष रूप से उपस्थित थे.