20 रुपये के लिए हुआ झगड़ा… दिल्ली में पति ने पत्नी को मार डाला, फिर ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान

दिल्ली में एक पति ने अपनी पत्नी को जान से मार डाला. वह भी महज 20 रुपये के लिए. पति ने पत्नी से 20 रुपये मांगे थे, लेकिन पत्नी ने देने से इनकार कर दिया था. इस बात से पति नाराज हो गया और उसने पत्नी को गला घोंटकर मार डाला. इसके बाद पति ने खुद भी आत्महत्या कर ली. जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और महिला के पति पर शक हुआ तो उसने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी.
ये मामला कस्तूरबा नगर से सामने आया है. मृतक पति-पत्नी की पहचान 48 साल के कुलवंत सिंह और 45 साल की महिंदर सिंह के रूप में हुई है. घटना को लेकर सामने आया कि बुधवार को दोपहर के वक्त कुलवंत घर आया और महिंदर से 20 रुपये मांगने लगा, लेकिन महिंदर ने पैसे नहीं दिए. 20 रुपये को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और फिर झगड़ा होने लगा.









