राजस्थान: सूने मकान में घुसे चोर, लाखों की नकदी और जेवर लेकर हो गए फरार

धौलपुर: जिले के निहालगंज थाना क्षेत्र के मानसरोवर कॉलोनी में रात एक सूनसान मकान और ब्यूटी पार्लर को चोरों ने निशाना बनाया. चोरों ने घर में रखी नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो चोर चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. चोर पहले ताला तोड़ने की कोशिश करते है, लेकिन ताला नहीं टूटता है.
फिर चले जाते है, लोहे का सरिया लेकर आते है जिससे चोर ताला तोड़ देते है. जिसके बाद अंदर घुस जाते है. चोर अंदर जाकर अलमारी का ताला तोड़कर उसमें से पैसे निकाल लेते है. मकान मालिक श्वेता तिवारी ने निहालगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 23 दिसंबर को अपने भाई के घर झांसी गई थी, जिस कारण घर पर ताला लगा हुआ था.
पड़ोसी ने फोन करके बताया कि घर पर चोरी हो गई है. जब घर पहुंचते हैं तो घर पर सामान-अस्त-व्यस्त थे और घर की लॉकर में रखे नकदी और जेवर गायब थे. पीडित ने बताया उनके पति का निधन हो चुका है. वह अपने बच्चों के साथ रहकर और ब्यूटी पार्लर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं.
24 दिसंबर को उनके ब्यूटी पार्लर के स्टाफ ने काम किया था, जिसके बाद 25 दिसंबर को पूरे स्टाफ को छुट्टी दे दी गई थी. इसी दौरान 25 और 26 दिसंबर की दरमियानी रात को चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने घर के ताले तोड़कर ऊपर के कमरे की अलमारी में रखे 10 लाख 50 हजार रुपए नकद और लगभग 40 लाख रुपए के गहने चुरा लिए. जिसमें अगूठी, मंगलसूत्र, सोने की चैन, दो पंडैल, 7 जोड़ी पायल, पैरो के बिछुआ सहित और एक ATM चोरी कर ले गये है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.









